11 लाख खर्च करके कुत्ता बना शख्स, पहचानना हुआ मुश्किल..Watch Photos

Desk : दुनिया में कई तरह के इंसान होते हैं सबके अपने अपने शौक़ भी होते हैं किसी को कुछ करना पसंद हैं तो किसी को कुछ ऐसे तमाम लोग हैं, जो अपने शौक़ को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसी ही किसी भी हद तक जाने की एक कहानी हैं जापान के एक शख्स की जिसमें 11 लाख रुपये सिर्फ इसलिए खर्च कर दिया क्योंकि उसे कुत्ता बनना था। यहाँ भारत में अगर आप किसी को कुत्ता बोल दे बवाल शुरू हो जाता हैं और वहाँ जापान में एक आदमी कुत्ता बनने के लिए लाखों रुपये लगा दिए।

आखिर कौन हैं ये अजीबोग़रीब शौक़ पालने वाले शख्स,क्या थी कुत्ता बनने की वजह? ऐसी अजीबोगरीब शौक पालने वाले शख्स का नाम टोको हैं जो जापान का रहने वाला हैं। टोको को बचपन से ही जानवरों से विशेष लगाव था वो भी खासकर कुत्तों से कुछ ज्यादा ही कुत्ते उसे अतिप्रिय थे। बचपन से ही वो जानवरो की भांति जिंदगी जीना चाहता था या यूं कहें कि उसे कुत्ते जैसी ज़िन्दगी पसन्द थी। आखिरकार उसने अपने इस शौक़ को पूरा करने के लिए एक स्पेशल इफ़ेक्ट वर्कशॉप zeepet को सम्पर्क किया और अपने लिए एक रियालस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनाने का आर्डर दे दिया।

कॉस्ट्यूम बनाना नही था आसान: Zeepet के लिए ये कॉस्ट्यूम बनाना उतना आसान भी नही था। क्योंकि ये कॉस्ट्यूम कोई आम नही बल्कि रियालस्टिक होना जरूरी था कई सारे आइडियाज पे काम करने के बाद उन्हें कॉस्ट्यूम बनाने का बढ़िया तरीके ढूंढ निकाला। कंपनी ने कॉस्ट्यूम बनाने में सिंथेटिक फर का उसे किया और 40 दिन की मेहनत के बाद ऐसा कॉस्ट्यूम बन के तैयार हुआ जो बिल्कुल कुत्ते जैसा लगता था। टोको ने इस कॉस्ट्यूम के लिए zeepet को 2 मिलियन जापानी येन यानी करीब 11 लाख 63 हज़ार रुपये चुकाए।

Leave a Comment