हीर रांझा की तरह चिपक कर रहने वाले आज नहीं देखना कहते एक दूजे की शकल – जानें पवन और अक्षरा का काला सच

डेस्क : आज हम आपके भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों को आपके आगे लेकर आए हैं जिनके बारे में जानकर आप चौक हो जाएंगे। बता दें की इस समय पर जाने-माने अभिनेता पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक समय पर रिलेशनशिप में थे। दोनों ने इश्क कुछ इस कदर फरमाया था कि हर गली में दोनों की चर्चा होने लगी थी। बता दें कि इस वक्त दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं और एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते हैं लेकिन उनके बीच जो विवाद हुआ था वह काफी चर्चा में था। दोनों का विवाद इस तरीके से बढ़ गया था कि उनको अलग होना पड़ा था।

image 3

एक समय पर वह हीर रांझा की तरह साथ ही चिपके रहते थे। अक्षरा सिंह का कहना है कि पवन शादीशुदा होने के बाद भी उनके साथ रिश्ता शेयर करना चाहते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। बता दें कि पवन सिंह की पहली शादी प्रिया कुमारी के साथ हुई थी फिर उसने 3 महीने बाद अपने आप को फांसी से लटका लिया था। बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह नाम की लड़की से शादी की। जब अक्षरा सिंह को यह बात पता चली तो वह सदमे में चली गई थी। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करी थी और 509 धारा के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की है और उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की है।

image 4

दोनों ही इस वक्त भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के चमकते हुए चेहरे हैं लेकिन यदि उनके बीते हुए कल को उठाकर देखा जाए तो वह काफी दर्दनाक है। आज के समय में वह एक दुसरे की शकल नहीं देखना चाहते हैं। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह ने सत्यमेव जयते से फिल्मों में कदम रखा था इसके बाद उन्होंने रामपुर का लक्ष्मण, मैं हूं हीरो नंबर वन, दिलवाला ज्वाला जैसी जबरदस्त हिट फिल्में दी थी। पवन सिंह ने 2008 से अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत की थी।

Leave a Comment