M.S Dhoni के घर आया नया मेहमान, खुद पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी – देखें वीडियो

डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी जाने जाते हैं। बता दें कि उन्होंने एक बेहतरीन छवि जनता के आगे पेश की है। ऐसे में धैर्य रखने से लेकर मैदान पर हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाने में उनका भरपूर योगदान रहा है। अब महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी एक नई अपडेट निकल कर सामने आई है।

MS Dhoni wastes 15,000 litres of water per day in swimming pool, alleges  neighbour | Cricket News – India TV

बता दें की उनके घर पर एक नया मेहमान आया हुआ है। यह जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने दी है। दरअसल धोनी जानवरों से बहुत प्यार करते हैं ऐसे में जब उनके घर पर कोई भी नया जानवर आता है तो वह उसकी तस्वीरें इंटरनेट के माध्यम से साझा करके लोगों को बताते हैं। ऐसे में चेतक नाम का घोड़ा धोनी के घर पर आ चुका है और यह जानकारी उनकी पत्नी ने इंटरनेट के माध्यम से लोगों को दी है। धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा कि हमारे घर में चेतक का स्वागत है -वह एक सच्चा जेंटलमैन है -ऐसे में उन्होंने अपने चेतक घोड़े का परिचय लिली नाम के कुत्ते से भी करवाया है।

6 photos reveal MS Dhoni's pet-friendly Ranchi farmhouse | Architectural  Digest India

क्रिकेट जगत की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी को आने वाले तीन सीजन के लिए आईपीएल में रिटेन कर लिया गया है। इतना ही नहीं 2022 की नीलामी को लेकर भी सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल में नजर आएंगे। धोनी ने बता दिया था कि वह आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में वह चेन्नई सुपर किंग के साथ ही रहेंगे।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह का कहना है कि अगला आईपीएल भारत में ही होगा। ऐसे में 4 खिलाड़ियों को पूरी तरीके से रेटेन करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें उपर्युक्त तीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड और मोईन अली शामिल है।

Leave a Comment