मुखिया चुनाव में अक्षरा सिंह कूदी चुनावी मैदान में, नामांकन के बाद वोट मांगने पहुंची लोगों के घर

डेस्क : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि 5 चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 6ठे चरण की तैयारियां शुरू हैं। चुनाव के इस अंतिम समय में हर प्रत्याशी अपनी सारी ताकत झोंकने वाले हैं। यह चुनाव 3 नवंबर को ख़तम होगा। बता दें की अब इन चुनाव में भोजपुरी सिनेमा की हेरोइन अक्षरा सिंह भी कूद गईं हैं।

NewsDeatilse5c501c2010146a29a9593a7ff43724a1635494514532

इतना ही नहीं बल्कि गुरूवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया कुमारी रुमझुम के लिए प्रचार भी किया। बीते दिन अक्षरा सिंह राजापाकर प्रखंड में पहुंची थी जो बिहार के वैशाली जिले में पड़ता है। अक्षरा के साथ एक और अदाकारा मौजूद थी जिनका नाम अंजना सिंह है। दोनों हेरोइनों ने मिलकर कुमारी रुमझुम के लिए जमकर प्रचार किया और वोट माँगा। दोनों अभिनेत्रियों के साथ अभिनेता मनोज सिंह टाइगर उर्फ़ बताशा चाचा भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। बताशा चाचा को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का जोहने लीवर कहा जाता है।

तीनोंलोग फिल्म जगत से जुड़े हैं और रुमझुम के लिए जमकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। कुमारी रुमझुम ने करीब 2 हफ्ते पहले ही अपना नामांकन दर्ज करवाया था। रुमझुम का नॉमिनेशन ढोल नगाड़ों के साथ हुआ था। वह शुरू से ही लोगों के आगे अपना 5 साल का हिसाब किताब गिनवाती नजर आ रही हैं। 5 अक्टूबर से यहां नामांकन शुरू है और 16 अक्टूबर को स्क्रूटनी चालू है और 3 नवंबर को वोटिंग पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment