अजब गजब! चुनाव प्रचार का अनोखा अंदाज, पार्टी के द्वारा घर-घर बांटी जा रही कंडोम….

चुनाव जीतने के लिए पार्टियां (Parties) क्या कुछ नहीं करती हैं। चुनाव (Election) के दौरान कपड़े, पैसे, शराब बटवाने की बात आम हैं। पार्टियां जीत हासिल करने के लिए ऐसे कई तरीके अपनाती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनेंगे जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह खबर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की है जहां पर चुनाव प्रचार के दौरान दो पार्टियों ने घर-घर जाकर कंडोम (Condom) के पैकेट बंटवाएं हैं। जी हां, सूबे के दो प्रमुख पार्टियों पर कंडोम के पैकेट पर अपना चुनाव चिन्ह छपवाकर घर-घर बटवाने का आरोप लगा है।

चुनाव प्रचार में बंटवाया कंडोम

जी हां, यह अजीबोगरीब खबर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की है। जहां पर दो प्रमुख पार्टियां YSR कांग्रेस जो सत्ता में हैं और TDP जो मुख्य विपक्षी पार्टी है उन पर कंडोम के पैकेट पर चुनाव चिन्ह छपाकर घर-घर बटवाने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें कार्यकर्ताओं को दोनों पार्टियों की चुनाव चिन्ह वाली कंडोम के पैकेट बांटते हुए देखा जा रहा है।

कर रही है एक दूसरे की आलोचना

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ हो अपनी-अपनी पार्टियों के चुनाव चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट भी बांट रहे हैं। इन दिनों यह खबर काफी चर्चा में है। इसकी वीडियो को भी खूब देखा जा रहा है। वहीं कमाल की बात यह है कि दोनों पार्टियां कंडोम बटवाने को लेकर एक दुसरे की जमकर निंदा कर रहा है।