तहलका मचाने आ रही 5 दरवाजों वाली Mahindra Thar, मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा को देगी टक्कर..

डेस्क : महिंद्रा अपने मौजूदा मॉडलों को अपग्रेड कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई 5-डोर महिंद्रा थार (5 Door Mahindra Thar) को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। नई थार में पहले से ज्यादा बड़ा व्हीलबेस और ज्यादा जगह मिलेगी। इसका मुकाबला अपकमिंग मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से होगा।

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra अपनी लाइनअप को मजबूत करने की कोशिश में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपने सबसे लग्जरी प्रोडक्ट थार का नया अवतार भी पेश करने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो 5 दरवाजों वाली Mahindra Thar अगले साल सड़कों पर उतरेगी. Mahindra Thar कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है. तो कंपनी इसे 5 डोर वर्जन में लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा अपने ईवी सेगमेंट को भी मजबूत कर रही है। कंपनी सितंबर 2022 में XUV300 कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। आइए देखते हैं कैसी होगी 5 डोर वाली Mahindra Thar.

Mahindra 5 door Thar

Mahindra Thar को एक बेसिक ऑफ-रोड SUV माना जाता है. लेकिन अब Mahindra Thar ने इस पहचान को बदल दिया है और एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV का रूप धारण कर लिया है. वहीं, 5 दरवाजों में आने के बाद इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला अपकमिंग मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से होगा। इन दोनों का 5-डोर वर्जन 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

परिवार आधारित ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिंद्रा थार को 5-डोर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। कंपनी महिंद्रा थार के पिछले हिस्से में दो और दरवाजे जोड़ेगी। इससे कार की कुल लंबाई बढ़ेगी और व्हीलबेस भी बढ़ेगा। ज्यादा जगह मिलने से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे और ट्रंक स्पेस भी बढ़ेगा। लंबे व्हीलबेस के साथ, रियर व्हील आर्च को थोड़ा पीछे ले जाया जा सकता है, जिससे पीछे की सीटें चौड़ी हो जाती हैं।

नई महिंद्रा थार के 5 दरवाजों की वजह से ब्रेकओवर एंगल पर असर पड़ सकता है। एचटी ऑटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5-डोर महिंद्रा थार की ऑफ-रोड क्षमता कम हो सकती है। Mahindra Thar के नए मॉडल में 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिल सकते हैं। वहीं, इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं।

Leave a Comment