अब देश में सस्ती मिलेगी Mahindra की Electric Car, आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा बयान..

डेस्क : MAHINDRA ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने बड़ा बयान दिया है। इससे TATA, Hundai जैसी बड़ी कंपनियों की चिंता अब बढ़ सकती है। उन्होनें कहा कि ग्राहकों की जागरुकता और सरकारी समर्थन को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में उतरने का अब सही समय है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सगमेंट सबसे आगे रहने के लिए महिंद्रा इंटरनेशनल मार्केट में पांच नई इलेक्ट्रिक SUV उतारेगी। महिंद्रा कंपनी ने कहा कि उसकी पहली 4 गाड़ियां 2024 से 2026 के बीच भारतीय बाजार में आ जाएंगी।

ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा : महिंद्रा कंपनी के इस फैसले से आने वाले समय में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारतीय बाजार में नजर आएंगी । इससे ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने को लेकर और ज्यादा ऑप्शन देखने को मिलेंगे जो उनके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। MAHINDRA इन पांच गाड़ियों में पहली 2024 के आखिर में इंडियन मार्केट में उतारेगी। आनंद महिंद्रा ने कहा कि आज सरकार से मिल रहे महत्वपूर्ण समर्थन और ग्राहकों के बीच जागरूकता आने तथा पर्यावरण को लेकर सजग होने से हमारा यह मानना है कि बैटरी वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज के साथ यह हमारे लिए फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में उतरने का अब सही समय है।”

MAHINDRA XUV.E8 ELECTRIC SUV : महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पांच नई इलेक्ट्रिक SUV XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 से अब पर्दा हटा चुकी है। प्रोडेक्शन के लिए सबसे पहले जाने वाला Mahindra बोर्न इलेक्ट्रिक मॉडल XUV.e8 होगा। इसे दिसंबर 2024 में पूरे देश में लॉन्च किया जाना है। नई Mahindra XUV.e8 INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो एक बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है। यह महिंद्रा XUV700 की तरह थ्री-रो SUV होगी।

हालांकि महिंद्रा ने इसे एक्सयूवी 700 से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं। यह एक EV जैसे फ्रंट के साथ आएगी, जिसमें स्क्वायर शेप LED लाइट बार और क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल है। फ्रंट में बंपर माउंटेड हेडलैम्प्स और स्कल्प्टेड बोनट भी दिया है। इसका पिछला हिस्सा काफी हद तक एक्सयूवी 700 जैसा ही दिखता है, लेकिन इस मॉडल में नया डिजाइन किया हुआ बम्पर दिया हैं।

Leave a Comment