गजब! Honda Activa के 5.3 लीटर टैंक में डल गया 55000 रुपए का पेट्रोल, जानिए – पूरा मामला…

डेस्क : Honda Activa स्कूटर के मालिक से जुड़ा एक नया और रोचक मामला अब सामने आया है। दरअसल, Activa के मालिक ने एक पेट्रोल पंप पर 550 रुपए पेट्रोल डलाया, लेकिन इसके लिए उन्हें कुल 55000 रुपए का पेमेंट करना पड़ गया। जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से इतनी बड़ा अमाउंट डेबिट करने का मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गये। हालांकि, ये पूरा मामला एक गलती की वजह से ही हुआ। वैसे, ऑनलाइन पेमेंट में इस तरह की गलतियों का होना एक आम हो गया है। लोगों को कई बार नेटवर्क तो कई बार बैंक सर्वर से जूझना पड़ता है, जिसके चलते कई बार पेमेंट अटक भी जाता है, या फिर ज्यादा ही चला जाता है।

ठाणे के पेट्रोल पंप पर हुई एक अनोखी घटना : ये मामला ठाणे, महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर हुआ। यहां पर Activa का ओनर अपने स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए आया। उन्होंने अपनी गाड़ी में 550 रुपए का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने फ्यूल पंप अटेंडेंट द्वारा दिखाए गए बार कोड को स्कैन करके पेमेंट किया था । उन्हें सिर्फ 550 रुपए का पेमेंट करना था, लेकिन उनके बैंक खाते से 55,000 रुपए कट गए। दरअसल, पेट्रोल पंप के अटेंडेंट ने गलती से 55,000 रुपए का बार कोड जेनरेट कर दिया था। हालांकि, ये मामला बड़ा होता उससे पहले इसे आराम से सुलझा भी लिया गया। साथ ही, जो अमाउंट ज्यादा पेमेंट हो गया था उसे एक्टिवा ओनर को लौटा भी दिया। ये पूरा मामला एक मामूली गलती की वजह से हो गया था।

Honda ने पिछले महीने एक्टिवा प्रीमियम लॉन्च किया : HONDA मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने पिछले महीने HONDA ACTIVA प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। इस प्रीमियम एडिशन को 3 रंग के ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अब Activa को स्टैंडर्ड होंडा एक्टिवा, होंडा एक्टिवा 125 CCऔर होंडा एक्टिवा प्रीमियम में भी खरीद सकते हैं। प्रीमियम एडिशन की X-शोरूम कीमत 75,400 रुपए है। ये Activa DLX वैरिएंट से 1000 रुपए महंगा है

Activa प्रीमियम एडिशन में गोल्डन व्हील्स के साथ 3D गोल्ड कोट एम्बलम और ब्राउन कलर इनर बॉडी और सीट कवर भी दिए हैं। स्कूटर के एप्रन पर गोल्डन मार्क Honda के साथ-साथ गोल्ड कोटेड क्रोम फ्रंट गार्निश भी दी गई है। इसे मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट संगरिया रेड मैटेलिक और पर्ल सीरन ब्लू कलर ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। सभी कलर वैरिएंट पर कई जगह गोल्ड की भी झलक दिखती है।

Leave a Comment