महज 1 लाख डाउन पेमेंट कर घर ले आएं ये Tata की छोटी SUV, देगी 27Km की दमदार माइलेज….

Tata Punch On Loan : आज के समय में भारतीय बाजार में कॉन्पैक्ट एसयूवी का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। खास तौर पर 7 से 12 लख रुपए के सेगमेंट में आने वाली SUV कार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

क्योंकि यह किफायती होने के साथ-साथ बेहतरीन डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आती है। इनमें बेहतर स्पेस और फीचर्स तो मिलते ही है। साथ ही साइज में बड़ी होने के कारण इनका रोड प्रेजेंट भी काफी ज्यादा अच्छा रहता है।

भारत में टाटा की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं इन दिनों भारतीय बाजार में टाटा की एक और नई एसयूवी धमाल मचा रही है।  जनवरी 2024 में टाटा की इस मिनी एसयूवी के 17978 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

जो कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। वहीं कंपनी ने इस एसयूवी को हाल ही में सीएनजी और सनरूफ के साथ भी लॉन्च कर दिया है तथा यह कार फाइव स्टार ग्लोबल NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।

छोटा टैंक कहे जाने वाली इस कार की बिक्री में भी 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम किस एसयूवी की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम टाटा पंच Tata Punch के बारे में बता रहे हैं। जो की एक मिनी एसयूवी सेगमेंट में टॉप सेलिंग SUV है।

कीमत की बात की जाए तो Tata Punch  6 लाख रुपए से 9.52 लाख रुपए एक्स शोरूम तक मिलती है। बाजार में टाटा पंच अपने सेगमेंट में रेनो काइगर, निसान मेग्राइट  और हुंडई एक्स्टर को कड़ा मुकाबला देती है।

साथ ही यह अपने से महंगी कार जैसे की डिजायर, बलेनो और ब्रेजा को भी इस समय कड़ी टक्कर दे रही है। टाटा पंच में पांच लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। साथ ही में इस कार में आपको 366 लीटर का बूट स्पेस भी मिल जाता है।

Tata Punchकी खासियत

Tata की कार अक्सर अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। वहीं Tata Punch  कार कीमत के लिहाज से अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर हाईवे स्टेबिलिटी प्रदान करती है। यह कार अपनी बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए भी जानी जाती है। उबड खाबड रास्तों में कार के सस्पेंशन का परफॉर्मेंस काफी ज्यादा बेहतरीन है।

वहीं फीचर्स की बात की जाए तो टाटा पंच में आपको ऑटो एयर कंडीशनिंग, 7 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं सेफ्टी फीचर्स में इस कार में आपको ईबीडी के साथ एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिफागर्स, रियर व्यू कैमरा और ISOFIX एंकर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में टाटा पंच को फाइव स्टार की सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।

Tata Punch इंजन और माइलेज

टाटा कंपनी ने अपनी किफायती Tata Punch SUV में 1.02 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है। यह इंजन 115 न्यूटन मीटर का पिक टार्क जनरेट करता है। साथ ही यह 88 bhp की अधिकतम पावर भी देता है।

कंपनी ने इस कार मे 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी मौजूद कराया है। माइलेज की बात की जाए तो पेट्रोल पर टाटा पंच 20.09 kmpl तथा सीएनजी में 26.99km/kg का माइलेज देती है।

यहां समझिए EMI का गणित

यदि आप टाटा पंच Tata Punch के बेस मॉडल यानी पेट्रोल मॉडल को खरीदते हैं जिसकी कीमत 6,12,900 रुपए एक्स शोरूम है। यह मॉडल ऑन रोड आपको 6,91,114 रुपए में पड़ता है।

यदि आप इसके लिए 2 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं तो बाकी 4,91,114 के लिए आपको लोन लेना पड़ेगा। यदि आप 9.8 प्रतिशत की दर से 5 साल के लिए कार लोन लेते हैं। तो आपको 10,386 रुपए की ईएमआई प्रतिमाह भरनी पड़ेगी। 5 साल के में आपको 1,32,046 रुपए का ब्याज भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए टाटा मोटर्स के डीलरशिप पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।