ये हैं देश की सबसे पॉपुलर Electric Car! मिलेंगी 528 Km की दमदार रेंज, कीमत 5 लाख से शुरू..

डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग अब बढ़ने लगी है और कई बड़े ब्रांड्स भी लंबी रेंज के साथ इस सेगमेंट में उतार रहे हैं। कुछ समय पहले तक कम रेंज वाली कारें उपलब्ध थीं। लेकिन अब यूजर्स की जरूरत को देखते हुए बड़ी और ज्यादा रेंज वाली गाड़ियां इस समय मौजूद हैं और काफी पॉपुलर हो रही हैं। इसी क्रम में कुछ गाड़ियां इस प्रकार है।

Tata Tigor EV : Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देती है। इस कार में 26 kWh क्षमता वाली बैटरी लगी है जोकि फुल चार्ज पर 306 किलोमीटर की रेंज देती है। Tata Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है।

tigor ev facelift exterior right front three quarter 5

Tata Nexon EV Max : Nexon EV Max में 40.5kWh की लिथियम आयन बैटरी लगी हो जोकि फुल चार्ज में 437 किलोमीटर की रेंज देती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है।

Tata Nexon EV MAX

MG ZS EV : MG ZS EV के बारे में जिसकी कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 176 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें लगी 50.3kWh की बैटरी फुल चार्ज में 461 किलोमीटर की रेंज देती है।

2022 MG ZS EV Launch

Kia EV6 : इस गाड़ी में 77.4 kWh की बैटरी दी गई है जोकि फुल चार्ज में 528 किलोमीटर की रेंज देती है। कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है। इसमें सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए हैं।

KIA EV 6

Leave a Comment