ये है 80Km की रेंज वाली नई दमदार Electric Cycle – कीमत OLA स्कूटर से भी कम..

डेस्क : भारतीय प्रीमियम इलेक्ट्रिक साइकिल ब्रांड स्विच बाइक (Svitch Bike) ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक EV, LITE XE को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में लंबी रेंज के साथ ही और भी कई खासियत हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे की जानकारी देंगे। है।

एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम 6061 फ्रेम की मदद से बनी ये E-बाइक (Electric Bike) काफी हल्की और मजबूत बताई जा रही है। साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जुलाई में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल EV एक्सपो 2022 में फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Mxe, Xe और Xe+ लॉन्च की थीं। आइये जानते हैं LITE XE के प्राइस, रेंज और सेल को लेकर सबकुछ।

LITE XE का 5वां मॉडल हुआ लॉन्च : आपको बता दें कि Svitch ने LITE XE अपनी पोर्टफोलियो में 5वें मॉडल के तौर पर पेश भी किया हा। वहीं, इसमें 4 इलेक्ट्रिक और एक नॉन-इलेक्ट्रिक बाइक भी है। इस लिस्ट में XE+, XE, MXE, NXE और LITE XE हैं। अगर बात करें तो LITE XE की तो इस 5 कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो, गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे में भी पेश किया गया है।

360 डिग्री तक फोल्ड होती है स्विच LITE XE : जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Switch LITE XE बाइक पूरी तरह से फोल्डिंग हो जाती है। जी हां इसे 360 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकता है। इसका मतलब आप इसे कहीं भी फोल्ड करके आसानी से ले जा सकते हैं। इस E-बाइक के हैंडलबार, सीट और सस्पेंशन को एडजेस्ट किया जा सकता है।

Leave a Comment