Pawan Singh ने 2018 में ज्योति सिंह संग लिए फेरे, जानें- शादी के 4 साल बाद क्यों टूटा रिश्ता….

Bhojpuri News: पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshra singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) का विवाद तो जग जाहिर है। इसके अलावा पवन सिंह का वैवाहिक जीवन भी विवादों से घिरा हुआ है।

साल 2018 में रचाई दुसरी शादी

आपको बता दें कि भोजपुरी के दबंग अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने साल 2018 में बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी रचाई। यह पवन सिंह की दूसरी शादी थी। पवन सिंह (Pawan Singh) की पहली शादी उनके बड़े भाई की साली नीलम सिंह से साल 2014 में धूमधाम से हुई थी। मगर उनकी पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया। पहली पत्नी के मृत्यु के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से शादी रचाई।

शादी के कुछ समय बाद शुरू हो गया विवाद

शादी करने के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। समय के साथ विवाद इतना बढ़ गया की पवन सिंह (Pawan Singh) तलाक के लिए कोर्ट तक चले गए। पवन सिंह (Pawan Singh) और ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल ही रहा है। पवन सिंह ने ही तलाक के लिए अर्जी डाली है।

ज्योति सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से तलाक के लिए आरा के फैमिली कोर्ट में 9 अक्टूबर 2021 को अर्जी डाली थी। इसके बाद ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर रूप लगाए हैं।