बिहार में 10 हजार नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, देखें – सैलरी और योगिता

बिहार सरकारी नौकरी को लेकर एक बड़ी खबर आयी हैं, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (DLRS) के अंतर्गत बंदोबस्त पदाधिकारी (ASO), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती (अधिसूचना सं. 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 21 अक्टूबर से शुरू हो गयी है। इनमें से ASO के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के कुल 744 पद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित की गयी है।

Bihar DLRS Recruitment 2022: संविदा के आधार पर भर्तियां : बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत विज्ञापित 10 हजार के अधिक पदों के लिए भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी, इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया से चयनति उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद ही निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (ASO) के लिए मानदेय कुल 59,000 रुपये, कानूनगो के लिए 36,000, अमीन के लिए 31,000 और लिपिक के लिए 25,000 रुपये निर्धारित है।

बिहार DLRS भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक, ASO के लिए सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक व 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। कानूनगो व अमीन के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी जरूरी है, लेकिन कानूनगों के लिए 2 वर्ष का अनुभव भी चाहिए। वहीं, क्लर्क पदों के लिए भी स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ASO के लिए आयु सीमा 21 से 37 साल, कानूनगो व अमीन के लिए 18 से 37 साल और क्लर्क के लिए 21 से 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी वर्ष 2022 से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *