RJD ने लगाया केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप-लालू यादव के लिए कही बड़ी बात

डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की पार्टी के प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगया है।

उन्होंनें कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर उनके नेता लालू यादव की हत्या करना चाहती है।यही वजह है.. कि लालू यादव (LALU YADAV) को दिल्ली एम्स में एडमिट करने से मना कर दिया गया। आपको बता दे की डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ रूपय की अवैध निकासी मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया था और 5 साल की सजा सुनाई थी।

लालू यादव फिलहाल जेल में सजा काट रहे हैं। इसी दरमियान जेल में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रवाना कर दिया गया था। हालांकि, पहले दिल्ली एम्स ने उनकी तबीयत को ठीक बताते हुए डिसचार्ज कर दिया था। लेकिन, बुधवार दोपहर फिर से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज कर रही है। लालू यादव लंबे समय से बीमार हैं और उनकी किडनी का इलाज चल रहा है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है

Leave a Comment