ग‍िरिराज सिंह के वि‍वादित बयान पर बोले कांग्रेस नेता ललन कुमार- अमर्यादित बयान देने वाले मंत्री पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय

न्यूज डेस्क : बीजेपी के फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के एक कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान काम न करने बाले अधिकारियों को लाठी से मारने की बात बाले अपने दिए गए बयान के कारण विपक्षी दलों के नेताओं के निशाने पर हैं। बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने गिरिराज सिंह पर अपने बयानों से जमकर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि लाठीतंत्र पर विश्वास करने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमर्यादित बयान दिया है। संवैधानीक पद पर बैठे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बिहार के अफसरों को लाठी से मारने का आदेश देने की निंदा करते हुए कहा कि लगता है कि मंत्रीजी को संवैधानिक मर्यादा का भी ज्ञान नहीं है और वो अधिकारी को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के नीतीश कुमार की सरकार में प्रशासनिक अधिकारीयों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा राष्ट्रीय सरकार को भी चुनौती देने का काम किया गया है।

कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि असंवैधानिक कार्य करने वाले मंत्री पर मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जाय। इनको लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रह गया । ये पहली बार नहीं हुआ है’ अशोभनीय व्यक्तव्य देने वाले मंत्री संवैधानीक मयार्दायों को तोड़ने का काम किये हैं। उनके इस कृत्य के लिए उनको बर्खास्त किया जाय । इनके व्यक्तव्य से तो यह लगता है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था बनाये रखने में चुनौती मिल रही है। कांग्रेस पार्टी में कानुन का राज बताने बाली सरकार को बेनकाब करने का काम करेगी।

Leave a Comment