Bihar की बेटी ने दुनिया में बजाया डंका- महज 17 साल की उम्र में पाई डॉक्टरेट की डिग्री….

Success Story : जहां 17 साल की उम्र में बच्चे मैट्रिक या इंटर की डिग्री पाते हैं। वहां बिहार की बिटिया जाह्नवी ने डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। जी हां, जाह्नवी (Jhanvi) को बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ़ फॉरेन स्टडीज साउथ कोरिया ने डॉक्टरेट की मानक उपाधि से नवाजा है।

यह उपाधि जाह्नवी (Jhanvi) को समाज सेवा के क्षेत्र में मिला है। आपको बता दे कि जाह्नवी ने यह उपाधि सबसे कम उम्र में प्राप्त की है। जाह्नवी (Jhanvi) की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। बेटी की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं।

बिहार का नाम किया रोशन

यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी जाह्नवी बिहार का नाम रोशन कर चुकी है। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की बिटिया जाह्नवी जेंडर इक्वलिटी (Gender Equality) उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मलेन के द्वारा बनी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं जाह्नवी ने मिस टीन इंडिया 2022 (Miss Teen India 2022) का खिताब भी अपने नाम किया।

उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रपति भवन बुलाया गया था जहां उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जाह्नवी (Jhanvi) को संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन से लगातार तीन बार अवार्ड मिल चुका है।

जेंडर इक्वलिटी की क्षेत्र में काम कर रही जाह्नवी कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखी है। जाह्नवी (Jhanvi) लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही है। उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी काफी रुचि है। जाह्नवी अपनी उपलब्धि से बेहद खुश है।