Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे 5 साल में कैसे बनेगा बिहार आत्मनिर्भर,नड्‌डा ने ढूंढ़ा जीत का फार्मूला !

डेस्क : भाजपा अगले पांच वर्षों में किस आधार पर बिहार को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएगी – बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के अपने विजन पर डाॅक्यूमेंट पेश करेगी। नड्‌डा, ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में वे 5 साल की कार्ययोजना की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे।

उनके बीच सीटों के फार्मूले पर भी चर्चा होगी। लोजपा की नाराजगी और एनडीए में मांझी की इंट्री के बाद यह भेंट अहम मानी जा रही है। फिलहाल भाजपा व जदयू के बराबर-बराबर सीटों पर लड़ने की संभावना है।वही जदयू ने भाजपा से कुछ अधिक सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में सीटों को लेकर प्रारंभिक सहमति बनाने की कोशिश होगी। भाजपा दफ्तर में चुनाव संचालन समिति की बैठक में नड्‌डा ने अपनों के साथ जीत का फार्मूला ढूंढ़ा। बैठक में देवेंद्र फड़णवीस भी थे।

बैठक से पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में फड़णवीस ने कहा कि सुशांत चुनावी मुद्दा नहीं हैं। जदयू-लोजपा का टकराव कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। सारी दिक्कतें बैठकर सुलझा लेंगे। एनडीए में कोई विवाद नहीं है। एनडीए मजबूती से चुनाव में जाएगा। चुनाव संचालन समिति की बैठक में नड्‌डा ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बूथों पर सक्रियता बढ़ाने को कहा। बोले-हर मतदाता से संपर्क और उनसे संवाद ही हमें सफलता दिलाएगी। उन्होंने संगठन को लेकर अबतक हुए कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *