JDU के मुखिया नीतीश कुमार ने सबकुछ बता दिया – आखरी NDA से क्यों तोड़ा नाता ?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्यपाल फागू चौहान के पास सरकार बनाए जाने का दावा पेश किए जाने के बाद यह कहा कि भाजपा द्वारा समाज में विवाद पैदा करने की जो कोशिश हो रही थी, वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। भाजपा से संबंध तोड़ने की यह सबसे बड़ी वजह रही। हमारे दल के सभी लोगों की यही राय थी कि भाजपा से संबंध अब खत्म किया जाए। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने अपनी बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थीं, वह बिल्कुल अच्छी नहीं लग रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) में जब जदयू कक सीटें कम हो गई थीं, तब हमने मन बनाया था कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे पर भारतीय जनता पार्टी ने जोर देकर हमें मुख्यमंत्री बनाया। हम बनना भी नहीं चाहते थे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब सात पार्टी एक साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगी।

महागठबंधन के लोग एक साथ मिलकर लोगों की,राज्य की सेवा करेंगे। हमने सभी लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल महोदय को सरकार के गठन के लिए पत्र दे दिया है। अब यह राज्यपाल के ऊपर निर्भर है कि हमें कब बुलाएं। हमने उन्हें जल्द से जल्द बुलाने को भी कहा है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि इससे कोई समझौता नहीं होगा। अब हम सभी मिलकर इस पर काम करेंगे।

Leave a Comment