Kanwar Yatra APP : कांवरिया यात्रियों को मोबाइल ऐप मिलेगी ट्रेन से लेकर खाने-पीने तक की जानकारी, अभी करे Downlod..

डेस्क : पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरियों की सुविधा के लिए बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांवर यात्रा मोबाइल एप को लॉन्च किया है। जिसमें जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों की ओर से कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए दी गयी सुविधाओं की जानकारी दी गयी है। अधिकारियों का नाम नंबर और सुविधाओं का ब्योरा भी इसमें दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि एप में यह सुविधा दी गयी है कि श्रद्धालुओं को भागलपुर से देवघर के बीच में अगर किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह तस्वीर के साथ अपनी शिकायत डाल सकते है।एक घंटे के भीतर इस शिकायतों को दुरुस्त किया जायेगा। एप में जीपीएस लोकेशन को भी जोड़ा गया है जिससे विभाग भी डैस बोर्ड के माध्यम से मुख्यालय स्तर से भी शिकायतों का स्टेटस देखा जायेगा।

साथ ही समय पर शिकायत दूर नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से मुख्यालय स्तर पर फीडबैक लिया जायेगा। मौके पर प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे। कांवरिया पथ का निरीक्षण पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद करेंगे। कांवरिया सर्किट के अंतर्गत आनेवाले जिलों यथा बांका, मुंगेर, भागलपुर से सूचनाएं इस मोबाइल एप में रहेगी। आप गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को कांवर यात्रा 2022 (Kanwar Yatra 2022) लिखकर डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment