अब BJP ज्वाइन करेंगे M.S Dhoni – अमित शाह से मिलाया हाथ..

डेस्क : देश में क्रिकेट खिलाड़ियों और नेताओं की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कई खिलाड़ियों ने राजनीति में कदम भी रखा है और सफलता भी हासिल की है। लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को पॉलिटिक्स में भी देखना भी चाहते हैं। इसी बीच, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी एक मुलाकात हुयी है। इसके बाद से ही लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। गृह मंत्री अमित शाह और धोनी की एक साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग ये पूछने लगे कि क्या धोनी BJP में शामिल होने जा रहे हैं?

सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुई तस्वीर में एम एस धोनी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाथ मिलाते हुए दिखाई रहे हैं। ये तस्वीर इंडिया सीमेंट्स के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए गए एक इवेंट की है। इस इवेंट में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि भी शामिल हुए। गौरतलब है कि इंडिया सीमेंट के मालिक एन श्रीनिवास हैं, जिनकी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स टीम भी है। कार्यक्रम के लिए चेन्नई पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर BJP के कई नेताओं ने स्वागत किया।

तस्वीरों को देख तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे लोग

धोनी और अमित शाह की एक साथ तस्वीर देखकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि क्या महेंद्र सिंह BJP में शामिल होने जा रहे हैं? हालांकि, यह सवाल मजाकिया लहजे में ही पूछा गया था। वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि धोनी और शाह की हुई मुलाकात। इस पर एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कोट करते हुए कहा कि धोनी जी ने किया है तो कुछ सोच-समझकर ही किया होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने दोनों को देश का ग्रेट फिनिशर बताया।

Leave a Comment