बिहार में हो रहा है तेल का खेल, जानें कहाँ पर मिल रहा है 20 रूपए प्रति लीटर सस्ता तेल

डेस्क : बिहार की सीमाओं पर तेल का खेल जारी है। बिहार से सटी नेपाल की सीमा इस बात का सबूत है की अब बिहार के लोग नेपाल से तेल खरीद रहे हैं। बता दें की बीते रविवार को बढ़ते उछाल में हलकी मंदी देखने को मिली है। लेकिन इस तेल की मंदी का कोई फायदा नहीं है। अगर आप भारत की सीमाओं के भीतर हैं तो आपके पास कोई विकल्प नहीं है, महंगा तेल खरीदने के अलावा वहीँ अगर आप बभनौली, खमियां, सिसवा, घुमाटांड, भंगहा, इनरवा, नगरदेही, पचरौता आदि जगहों पर मौजूद हैं तो यहाँ पर कई लोग नेपाल जाकर तेल खरीद रहे हैं।

नेपाल का तेल भारत के मुकाबले 20 रूपए सस्ता मिल रहा है। तेल का यह धंधा दिन रात चल रहा है। लोग जो बाइक चलाते हैं और जो साइकिल का प्रयोग करते हैं वह मुख्य रास्ता छोड़कर पतले रास्तों से बचते-बचाते हुए दूसरी सीमा में आ जा रहे हैं। सीमा के आसपास के किराने की दूकान में भी तेल की बोतलें बिक रही हैं। इसके लिए सीमा पर 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा का कहना है की सभी जवान फुल अलर्ट पर हैं और उनके आगे से किसी भी तरह का गलत कार्य नहीं हो सकता है। तस्करी को पूरी तरह से ख़त्म कर देने के लिए सीमा पर जवान सशक्त हैं।

पैसों के लालच में आकर लोग गलत काम किस तरह से अंजाम दे रहे हैं यह तो बिहार और नेपाल की सीमाओं पर दिख ही रहा है, ऐसे में कई बेरोजगार लोगो को भी मनचाहा काम मिल गया है, जिसके चलते उनकी आमदनी होने लगी है। हालांकि यह आमदनी ज्यादा दिन नहीं चलेगी यह बात बेरोजगारों को नहीं समझ आ रही है।

Leave a Comment