3 क्विंटल वजन खींचने में सक्षम..महीने का ₹40000 खर्चा, जानें – पटना के फेमस कुत्ता नीत बारे में….

आजकल कुत्ते पालने का काफी चलन है। लोग अपने घर में कुत्ते पालते हैं। अपनी संतान की तरह उसकी देखभाल करते हैं। और उससे बेहद प्यार करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग 300 किलो तक का वजन खींच सकता है। इस कुत्ते देख रेख के लिए तीन लोगों को रखा गया है।

आपको बता दें कि महीने में करीब 40,000 रुपए इस कुत्ते की देखभाल के लिए खर्च किया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हम विदेश में रहने वाले किसी कुत्ते की बात कर रहे हैं। मगर हम आपको बता दें कि यह बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में रहता है। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में एक शख्स ने इस कुत्ते को अमेरिका (America) से लाया था। उसका नाम नीत रखा गया है।

3.75 लाख में खरीदा था कुत्ता

कुत्ते के मालिक इंद्रनील (Indranil) ने बताया कि उन्होंने नीत को अमेरिका से लाया था। इस कुत्ते को इंद्रनील ने 3.75 लाख रुपए में खरीदा था। पटना के राजेंद्रनगर में रहने वाले इंद्रनील ने बताया कि जिस तरह से ऊंट को राजस्थान का जहाज कहा जाता है।

इस तरह से इस नस्ल के कुत्ते को बर्फ का जहाज कहा जाता है। इस कुत्ते में एक बार में 300 किलो तक का वजन खींचने की ताकत है। इस नस्ल के कुत्ते को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। उन्हें ठंडी बेहद पसंद होती है।

मीट चावल है फेवरेट फूड

यह कुत्ता बेहद तंदुरुस्त है। चावल और मीट इसका फेवरेट खाना है। इसकी आंखें शेर की तरह है। इसके बाल काफी लंबे हैं। इंद्रनील अपने प्यारे कुत्ते नीत की देखरेख में कोई कमी नहीं रखते। उन्होंने बताया कि नीत की देखरेख में हर महीने करीब 40 हजार रुपए खर्च करते हैं। नीत को हफ्ते में एक बार नहलाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही रोजाना इसकी ग्रूमिंग करनी पड़ती है।