इंस्टाग्राम पर प्यार..बीच सड़क तकरार..थाने के सामने गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर भागने लगा प्रेमी

डेस्क : आपने कई बार फिल्मों में हीरो को अपनी गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर परिवार के सामने भागते हुए देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में ये नजारा शायद ही कभी देखा होगा लेकिन समस्तीपुर जिले में एक फौजी प्रेमी अपनी प्रेमिका को कंधे पर उठाकर परिवार के सामने से भागने लगा।

ये कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। इस पूरे नजारे को मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने कमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई वर्चुअल मुलाकात

प्रेमी जोड़े के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी जान-पहचान एक साल पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई, लेकिन अचानक लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद लड़का उससे मिलने के लिए समस्तीपुर पहुंचा और लड़की को मिलने के लिए बुलाया। लड़की के साथ उसकी मां और बहन आई थीं।

बताया जा रहा है कि लड़की शहर के सोनवर्षा मोहल्ले की रहने वाली है। उसे एक साल पहले इंस्टाग्राम पर छपरा के एक आर्मी जवान से प्यार हो गया था। एक साल के अंदर ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

सभी लोग थानेश्वर स्थान पर पहुंचे

रविवार को प्रेमी ने लड़की को फोन कर थानेश्वर स्थान मंदिर के पास मिलने को कहा। इसकी जानकारी होने पर लड़की की मां और उसकी बहन भी पीछे-पीछे पहुंच गईं। जहां मंदिर से आगे थाने की ओर दोनों आपस में बहस करने लगे। लड़का लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। लेकिन, लड़की जाने को तैयार नहीं थी। लड़की की मां और बहन ने लड़के को डांटा और जैसे ही वे जाने के लिए आगे बढ़ीं, युवक ने उन तीनों को घेर लिया और लड़की को गोद में लेकर भागने लगा।