Success Story : गांव में भैंस चराने वाली लड़की बनी IAS अधिकारी, जानें – सच्ची मेहनत और लगन की कहानी…

Success Story: मेहनत करने वालों को एक दिन सफलता मिलती ही है। चाहे उनके जीवन में कितनी भी बाधाएं क्यों ना आ जाए। कई लोग अपनी मुश्किल परिस्थिति को हराकर सफलता हासिल करते हैं। इन्हीं में से एक है IAS सी वनमती। तो चलिए जानते हैं कैसे सी वनमती ने IAS अधिकारी बनने तक का सफर पूरा किया।

बचपन में चराती थी भैंस

सी वनमती (C Vanmathi) की लाइफ मुश्किलों भरी रही। उन्होंने काफी संघर्ष किया। बचपन में वे भैंस चराती थी। लेकिन बड़े होकर उन्होंने पढ़ाई की फिर नौकरी पाई और कुछ समय के मेहनत के बाद आईएएस ऑफिसर (IAS officer) बनी।

सी वनमती (C Vanmathi) काफी साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली है। आपको बता दें कि सी वनमती (C Vanmathi) अपने जिले के कलेक्टर से काफी प्रभावित होती थी। वह चाहती थी कि एक दिन वह उनके जैसे बने और देश की सेवा करें।

घरवाले करवाना चाहते थे शादी

12th की पढ़ाई करने के बाद सी वनमती (C Vanmathi) के घर वाले उनकी शादी करवाना चाहते थे। बगैर उन्होंने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया और उसके बाद नौकरी करने लगी।

डोकरी के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विसेज (Civil services) के एग्जाम की तैयारी भी जारी रखी। और अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता पाई। उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। आज सी वनमती (C Vanmathi) देश की लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।