बिहार में निकली ट्रांसजेंडरों की रैली – बोले हमारी शादी को मिले मान्यता

डेस्क : देश में समलैंगिक लोग विस्तार ले रहे हैं। इंटरनेट के युग में कई समाज की दबी पिछड़ी बातें लोगों के सामने आने लगी हैं। पहले लोग ट्रांसजेंडरों को लोगों को देखते ही मुँह फेर लेते थे। लोग उनको स्वीकार नहीं करते थे, ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता था की वह कहाँ जाए जिससे वह काफी असहज महसूस करते थे। बता दें की इस प्रकार की रैलियां विदेशों में बड़े स्तर पर होती हैं, जहाँ पर लोग अपने अधिकारों की मांग करते हैं।

tranjender 1

कुछ इसी क्रम में यह मुहीम भारत में भी बड़े स्तर पर चली हैं। भारत में कई ट्रांसजेंडर लोगों को उनका हक़ मिला है और सरकार ने ऐसे लोगों को मान्यता देना शुरू कर दिया है। बता दें की यहाँ पर सेक्सुअल , बाई सेक्सुअल , गे और लेस्बियन लोगों के लिए अधिकार मांगे जाते हैं। आज के समय में लड़का लड़के से प्यार अथवा शादी कर सकता है और लड़की लड़की से प्यार और शादी कर सकती है। आज से पहले ऐसा कम देखने को मिलता था, लेकिन धीरे धीरे समाज जागृत हो रहा है। लोग अपने हक़ की लड़ाई खुद लड़ रहे हैं। इस कार्य को आगे बढ़ाने में दोस्ताना जैसी बॉलीवुड फिल्मों का अहम योगदान है।

transgender 3

समलैंगिक लोग अब यह चाहते हैं की उनको समाज में पहचान मिले और उन्हें उनका परिवार स्वीकार करे। समलैंगिक लोगों ने पटना के गांधी हाई स्कूल खगोल के प्रांगण में बिहार प्राइड परेड का आयोजन किया गया। इस प्राइड परेड कार्यक्रम में ब्रोमांस क्लब के भी साथी मौजूद थे। उन्‍होंने आवाज लगाई,’ दुनिया सतरंगी है, आई एम गे इट्स ओके.’ इस परेड को दोस्तानासफर भी कहा जा रहा है। लोगों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी अगाह किया जा रहा है।

Leave a Comment