8 साल बाद जब लालू पहुंचे संसद तो कुछ यूँ बना संसद का माहौल – संसद जाने की वजह जान के चौंक जाएंगे आप

डेस्क : लालू प्रसाद यादव एक लंबे समय के बाद मीडिया के सामने वापस आए। बता दें कि इस बार वह पार्लियामेंट किसी कार्यवाही के लिए नहीं बल्कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए गए थे। जब वह कोरोना वैक्सीन लगवाने गए थे तो उनको मीडिया कर्मियों ने घेर लिया। मीडिया कर्मचारियों ने उनसे बातचीत की और बातचीत में लालू यादव ने कहा कि जिसको जहां पहुँचना होता है, वह पहुँच जाता है। किसी को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं होती, ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा।

लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए कहा कि जब मैं जेल में था तो तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार से चुनाव लड़ा यह सब ने देख लिया है। ऐसे में हमें कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। लालू यादव ने कहा कि जिस तरीके से पुलिस वालों ने विधानसभा में घुस कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटा है। ऐसा अभद्र व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे में जातीय जनगणना होनी चाहिए। हम लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं, केंद्र सरकार के लोग कुछ भी बोलते रहते हैं जिसपे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि लालू यादव ने 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे 2013 में चारा घोटाले में फंस गए थे। साल 2013 के बाद से ही वह सजा काट रहे हैं। जब वह जेल चले गए थे तो हमें को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। लालू यादव ने देश के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश को वापस खड़ा करना मुश्किल होगा। वही मीडिया कर्मी ने पूछा कि आप पटना कब जाएंगे तो उन्होंने कहा कि एक आध महीने में हम पटना चले जाएंगे क्योंकि वहां पर हमारी पार्टी है।

Leave a Comment