कभी ₹10,000 महीना कमाने वाले Vijay Shekhar ने कैसे खड़ी की Paytm कंपनी…..

सोमवार को पेटीएम (Paytm) सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। भारतीय रिजर्व बैंक (Indian Reserve Bank) ने कंपनी को पेटीएम पेमेंट बैंक सेवा बंद करने का निर्देश दिया है।

कौन है विजय शेखर शर्मा?

विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के संस्थापक, चेयर मैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। विजय शेखर शर्मा का जन्म साल 1978 में अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ है। विजय शेखर शर्मा के पिता का नाम शुलोम प्रकाश शर्मा हैं । जो एक स्कूल टीचर थे। जब उनकी मां आशा शर्मा एक ग्रहणी थी। विजय शेखर वर्मा ने पेटीएम को लांच कर कैश ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया।

15 साल की उम्र में शुरू कर दी थी कॉलेज की पढ़ाई

आपको बता दें कि विजय शेखर शर्मा ने 15 साल की उम्र से कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर दी थी। 19 साल की उम्र में वह ग्रेजुएट हो गए। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इंडियासाइट नामक एक वेबसाइट शुरू की। 2 साल बाद उन्होंने इस कंपनी को 10 लाख डॉलर में बेच दिया।

साल 2000 में बने वन97 कम्युनिकेशन

साल 2000 में विजय शेखर शर्मा ने (वन97 communicaton) नामक एक कंपनी शुरू की। शुरुआती समय में यह कंपनी मोबाइल कंटेंट इनमें न्यूज, क्रिकेट स्कोर, रिंगटोन, चुटकुले और एग्जाम रिजल्ट जैसी सेवाएं शामिल थीं। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने कुछ ऐसा लाया जिसने देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की क्रांति लाई। इन्होंने डिजिटल पेमेंट सर्विस लॉन्च किया, जिसे आप पेटीएम के नाम से जानते हैं। Paytm ने पैसे लेनदेन के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

इस तरह से पेटीएम बनी लोकप्रिय

पेटीएम के डिजिटल ट्रांजेक्शन करने के इसके फीचर ने इसे देखते ही देखे काफी लोकप्रिय बना दिया। धीरे-धीरे पेटीएम (Paytm) ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए बिल पैमेंट, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल वॉलेट और डिजिटल बैंकिंग जैसी सेवाएं लाई। साल 2016 में नोटबंदी के बाद यह एप और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया।