डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री इन दिनों बेकाबू हो गए हैं। वह आजकल अनाप-शनाप बयान देकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री रघुराज सिंह बयान देते हुए अपनी सारी मर्यादा लांघ गए। उन्होंने दीपिका पादुकोण के खिलाफ ऐसे अपशब्द कह दिए जो अपने आप में हैरान कर देने वाले हैं।
अलीगढ़ पहुंचे मंत्री जी ने कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेक्स रैकेट चलता है और वहां दीपिका पादुकोण जैसे लोग जाते हैं। मंत्री जी ने कहा कि सभी देश विरोधी लोग वहां पर जाते है और सेक्स स्कैंडल चलाते हैं। ये लोग किसी की परवाह नहीं करते और खुल्लम-खुल्ला घिनौना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी ताकतें इकट्ठे हो रही हैं जिनको हम खत्म कर देंगे। लोगों का कहना है की मंत्री जी का यह बयान बहुत शर्मनाक है।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनावी सरगर्मी बनी हुई है। दरअसल 2022 कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की पार्टी के कई नेता इस वक्त गरमा गरम बयान बाजी देते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते मंत्री रघुराज ने अपना रणनीति करने का तरीका दिखा दिया है। ऐसे में उन्होंने पूरे वक्तव्य में नेहरू की रणनीति पर धावा बोला है और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशद्रोही बैठे हुए हैं।