अपनी हल्दी सेरेमनी में कुछ इस अंदाज़ में नजर आईं Mouni Roy- देखें तस्वीरें और वायरल वीडियो

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय(mouni roy) हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल उनके खबरों में बने रहने का कारण यह है कि एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध रही है। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की ख़बर पर अपनी मुहर लगा दी है।

mouni roy

एक्ट्रेस के शादी करने को कन्फर्म करने पर फैंस को मौनी और सूरज नांबियार की शादी का बेसब्री से इंतज़ार था। ऐक्ट्रेस की हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।मौनी ने अपनी रस्मों की तस्वीरें खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा नहीं किया है। यह बॉलीवुड बबल के द्वारा शेयर किया गया है।

mouni roy 2

मौनी ने व्हाइट और गोल्डन के कॉम्बिनेशन में लहंगा पहन है। साथ ही सुरज न ने भी व्हाइट कुर्ता पहना है। विडियो में मौनी किसी से बात करती दिख रही हैं। दोनों बड़े ही प्यारे लग रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड डेकोरेशन का कलर कॉम्बिनेशन येलो है।

mouni roy 3

हल्दी के अलावा मेंहदी सेरेमनी की भी विडियो सामने आई जिसमें उन्होंने येलो कलर का खुबसूरत लहंगा कैरी किया है। इस दौरान डेकोरेशन की बात करें तो पिंक कॉम्बिनेशन में हैं। बता दें कि इस मौके पर ऐक्ट्रेस के दोस्त अर्जुन बिजलानी भी मौजूद हैं जहां वो मस्ती कर रहे हैं।

मौनी को हाल ही में मुम्बई में स्पॉट किया गया था जहां पैपराजी ने उनकी पिक्चर्स लेनी शुरू कर दी। साथ ही उन्हें उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस विडियो में मौनी ने तब उन्हें थैंक्स बोला जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके फैंस उनपर ख़ूब प्यार लुटा रहे हैं। खबरों के मुताबिक़, कल यानी 27 जनवरी को मौनी और सूरज एक -दूसरे संग सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक हो जायेंगे। फिलहाल दोनों को बहुत शुभकामनाएं!

mouni roy 3 1

Leave a Comment