Manisha Rani के डांस के सामने फिकी पड़ी Nora Fatehi, मलाइका अरोड़ा भी रह गई हैरान!

बिग बॉस फेम मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दोनों टेलीविजन के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो “झलक दिखला जा 11” में नजर आ रही हैं। बिग बॉस (Big Boss) की तरह झलक दिखला जा के सेट पर भी मनीषा (Manisha) का जलवा दिखाई दे रहा है।

उनकी हर परफॉर्मेंस दमदार होती है। अपने दमदार परफॉर्मेंस से मनीषा हर बार दर्शकों और झलक के जजों का दिल जीतती आ रही है। “झलक दिखला जा” (Jalak Dikhla Jaa) के एक एपिसोड (Episode) में मनीषा ने कुछ ऐसा रंग जमाया कि उनके सामने नोरा फतेही (Nora Fatehi) ही भी फीकी पड़ गई।

मनीषा के आगे फीकी पड़ी Nora Fatehi

“झलक दिखला जा” के एक एपिसोड में नोरा फतेही (Nora Fatehi) गेस्ट के रूप में नजर आईं। इस दौरान नोरा फतेही और मनीष रानी के बीच “दिलबर” गाने पर फेस ऑफ हुआ। आप सभी लोगों को पता है की नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बेहतरीन डांसर हैं। अपने डांस मूव्स और लटकों झटकों से नोरा फतेही ने लाखों लोगों का दिल जीत है। नोरा फतेही के सामने कई लोग डांस करने से हिचकिचाते हैं।

मगर बिहार की शेरनी मनीषा इनमें से नहीं है। मनीषा ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ नोरा के साथ डांस किया। मनीषा अपनी धुन में नाचती दिखाई दीं। उन्होंने इतना जबरदस्त डांस (Dance) किया कि बॉलीवुड डीवा नोरा भी मनीषा के सामने फीकी लगने लगी। अपने डांस मूव्स से मनीषा (Manisha) ने लोगों को हैरान कर दिया। सबकी नजर नोरा को छोड़ मनीषा पर टिक गई। जजेस भी मनीषा के पावर पैक्ड डांस परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हुए।

एक्सप्रेशन से जीता दिल

मनीषा ने अपने एक्सप्रेशन और एनर्जी से डांस परफॉर्मेंस को और भी धमाकेदार बना दिया। इस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों की बोलती बंद कर दी। जज अरशद वारसी और मलाइका यह कहते भी नजर आए कि मनीषा शानदार डांस कर रही है।

मनीषा और नोरा का फेस ऑफ काफी जबरदस्त था । नोरा के साथ शो में गेस्ट बनकर आए विद्युत भी मनीषा के फैन हो गए। मनीषा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो पर ढेर सारे यूजर्स ने कमेंट किया। कई यूजर्स यह कहते हुए भी दिखे की मनीषा की परफॉर्मेंस नोरा से बेहतर थी।

बहुत जल्दी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का फिनाले है एपिसोड आने वाला है। मनीषा के फैंस यही चाहते हैं कि इस शो की विनर वही बनें। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि मनीषा (Manisha) झलक की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।