अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे M.S Dhoni, जानें – किस सुपरस्टार के साथ आयेंगे नजर..

डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही रिटायर हो गए हो लेकिन उनका जलवा और फैन फॉलोइंग में रत्ती भर की कमी नही हुई हैं। अपनी क्रिकेटिंग समझ और खेल से विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने वाले माही अब फिल्मों में भी एक अलग रूप में दिखेंगे। जी हां.. महेंद्र सिंह धोनी अब साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में एक प्रोड्यूसर के रूप में काम करेंगे। हो सकता हैं कि अपनी इसी फिल्म मब वो गेस्ट अपीरिएन्से में भी नज़र आ सकते हैं। उनकी इस फ़िल्म में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय मुख्य किरदार में होंगे।

थालापति और थाला साथ दिखेंगे : महेंद्र सिंह धोनी की कम्पनी साउथ की एक फ़िल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं जिसमें सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका में दिखेंगे। सूत्रों के मुताबिक धोनी इस फ़िल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका में होंगे। ये पहली बार होगा कि धोनी किसी साउथ फ़िल्म में सक्रिय होंगे। सूत्रों के मुताबिक धोनी ने खुद विजय से इसके बारे में बात की विजय ने इस फ़िल्म के लिए हामी भर दी हैं।

साउथ में हैं धोनी का जलवा : वैसे तो धोनी रांची के रहने वाले हैं लेकिन जब से आईपीएल में उन्होंने चेन्नई की कमान संभाली हैं चैन्नई उनका दूसरा घर हो गया हैं। वहाँ के लोगो मे भी धोनी का जबरदस्त क्रेज़ हैं। अब देखना हैं की साउथ की जनता धोनी के इस नए अवतार को कितना पसन्द करती हैं।

Leave a Comment