सड़क पर घूमते हुए मिला Rajnikanth का हमशक्ल, Video देख लोग बोले हूबहू वही

डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और भगवान कहे जाने वाले एक्टर Rajnikanth की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है उनकी एक्टिंग हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। उनकी दिवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में भी लोगों ने कॉपी करते हैं। सिनेमाघरों में एक उत्सव का ही माहौल बन जाता है जब उनकी फिल्म रिलीज होती है।

थलाइवा को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करने वाले काफी सारे लोग हैं। लोग उसके थे हेयर स्टाइल ऑफ साहेब अपनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिल्कुल रजनीकांत जैसा ही दिखता है। रजनीकांत जैसा दिखने वाला शख्स सड़क पर घूम रहा है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका अंदाज भी बिल्कुल रजनीकांत जैसा ही है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर बड़े मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। दूर से देखने पर वह शक्स बिल्कुल रजनीकांत जैसा ही दिखता है।

आपको बता दें कि रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड है। उनकी उम्र 71 साल हो चुकी है। उनकी आखिरी फिल्म उन्नते थी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा और कीर्ति सुरेश नजर आई थी। फिल्म की कहानी एक भाई बहन के रिश्ते पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला।

रजनीकांत को स्कूल के समय से ही एक्टिंग का शौक था और उन्होंने स्कूल के दौरान महाभारत में एकलव्य का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बेंगलुरु कि ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर का काम भी किया। इसके अलावा वह रंगमंच से जुड़े रहे। फिर डायरेक्टर के बाल चंद्रन के सलाह पर उन्होंने तमिल सीखी और फिल्मों में अपना किस्मत आजमाया। देखते ही देखते हुए साउथ के सुपरस्टार बन गए।

Leave a Comment