Rhea Chakraborty ने दी सभी लड़कियों को चेतावनी, बोली इस जाल में कभी मत फसना

डेस्क : इस वक्त रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) का नाम काफी प्रचलित हो गया है, जितनी लोकप्रियता उनको सुशांत से मिली है उतनी शायद ही पहले कभी मिली हो। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले उनको कोई जानता भी नहीं था लेकिन आज उनका नाम सबकी जुबान पर है इस केस में फंसने के बाद रिया की पूरी जिंदगी रातोंरात बदल गई।

भले ही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कुछ साबित ना हुआ हो लेकिन आज भी लोग उनको शक भरी निगाहों से देखते हैं। उनकी एक-एक हरकत पर सबकी नजर टिकी रहती है। अब रिया ने अपनी उथल-पुथल जिंदगी से सभी लड़कियों को एक खास वार्निंग दी है। रिया का यह मैसेज देखते ही देखते पूरे देश में आग की तरह फैल गया है। रिया चक्रवर्ती ने अपने नाम के जरिए अन्य लड़कियों के लिए लिखा है की सभी लड़कियों को मैं एक जेंटल रिमाइंडर देने जा रही हूं। आप जैसी हैं बहुत खूबसूरत हैं आप इंस्टा ब्यूटी के चक्कर में अपने आपको बर्बाद न करें। आप इंस्टा फ़िल्टर के मकड़जाल में बिलकुल भी न फंसे।

Rhea chakraborty photoshot

मुझे पता है कि आप अपने बारे में क्या सोचती हैं मगर आपको अपने बारे में हमेशा अच्छा महसूस करना है। आपको ढेर सारा प्यार और ऊपर वाले की रोशनी। रिया ने अपने मैसेज में साफ-साफ कहा है कि आजकल जो रील की दुनिया है उसमें फंस कर लड़कियां बर्बाद ना हो क्योंकि इंस्टा एक ऐसा मकड़जाल है जिसमें वह खुद फंस कर बर्बाद हो चुकी है। रिया की इस अचानक आई वार्निंग पर कई लोग अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

rhea chakraborty insta post

वैसे रिया की इस बात में भरपूर सच्चाई है की लोग इंस्टाग्राम के जरिए न जाने अपने ऊपर क्या क्या प्रयोग कर रहे हैं। यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

rhea chakraborty 1

Leave a Comment