द कश्मीर फाइल्स के बाद ये दो फिल्में बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बताएंगे रोंगटे खड़े करने वाले अनकहे सच

मार्च में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. छोटे बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म की इतनी सफलता देखने के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। द कश्मीर फाइल्स के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री द डेल्ही फाइल्स बनाएंगे।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।अपने ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, ‘मैं कश्मीर की फाइलों के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं. पिछले चार वर्षों में हमने इस फिल्म के पीछे पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ बहुत मेहनत की है। कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचारों और उनके जनसंहार के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना आवश्यक था। अब मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय है।बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को रिलीज हुई थी।

फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया था। द कश्मीर फाइल्स की फिल्म की पूरी टीम को अमेरिका के स्टेट ऑफ ओहियो सीनेट ने सम्मानित किया है। फिल्म के डायरेक्टर ने साइटेशन (प्रशस्ति पत्र) को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Leave a Comment