एमएस धोनी की बहन है बेहद स्टाइलिश, देखें स्विनि खेरा की लेटेस्ट तस्वीरें

डेस्क : साल 2016 की फिल्म एम एस धोनी सबसे अधिक चलने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी। आज भी अगर यह सब टीवी पर आ जाए तो लोग इसे देखे बिना हट नहीं सकते। फिल्म में धोनी के किरदार के अलावा ऐसे कई के क़िरदार थे, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

आपको छोटे धोनी तो याद होंगे और उनकी बहन भी याद होगी। धोनी की बहन जयंती का रोल भूमिका चावला और स्विनी खरा ने निभाया था। स्वीनी खेरा की हाल ही में कुछ ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नज़र आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर बेहद हैरान है कि यह वही स्वीनि है जो एम एस धोनी में जयंती किरदार में नजर आई थी।

एक यूज़र ने कमेंट करके कहा कि यह वही मासूम सी बच्ची है यकीन नहीं होता। वही दूसरे ने लिखा, यह इतनी बड़ी कब हो गई। बता दें कि स्वीनि ने एक नहीं, बल्कि कई फिल्में और सीरियल भी किए हैं। जिनमें जिंदगी खट्टी मीठी, दिल मिल गए, चीनी कम, चिंगारी, परिणीता जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल है। लेकिन उन्हें खास पहचान फिल्म एमएस धोनी से ही मिली है।

Leave a Comment