औंधेमुंह गिरे सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के भाव, जल्दी से चेक कीजिए नया रेट..

डेस्क : होली से पहले आम लोगों के लिए एक मौज वाली खबरें सामने आई है। अब इस बार की होली जश्न के साथ मनेगी। क्योंकि तेल के दम में भारी गिरावट आ गई है। आपको बता दें की बीते कुछ महीनों से सभी तेल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में आम लोगों के जेब पर सीधा असर पर रहा था। लेकिन अब थोड़ी राहत होगी। बता दे की होली से पहले थोक मंडियों में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली समेत लगभग सभी खाद्या तेल सस्ते हो गए है।

मूंगफली तेल 20 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 40 रुपये प्रति 10Kg की कमी हुई। दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को खाद्य तेलों की कीमतों में चौतरफा गिरावट का रुख देखने को मिली और दाम नुकसान दर्शाते बंद हुए ।जबकि,  अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।  मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी है। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक, मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 3.5% की गिरावट आई, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज लगभग 2% नीचे था। इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के रुख से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंदी का रुख कायम हो गया और लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव नुकसान दर्शाते बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि आयातित तेल के मुकाबले देशी तेल सस्ते हैं और मंडियों में मंगलवार को सरसों की रिकॉर्डतोड़ आवक हुई। मंडियों में सरसों की आवक लगभग 15 लाख बोरी थी। 

थोक भाव इस प्रकार रहे

  • सरसों तिलहन – 7,450-7,500 (42% कंडीशन का भाव) रुपये।
  • मूंगफली – 6,750 – 6,845 रुपये।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी – 15,750 रुपये।
  • मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 – 2,800 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,415-2,515 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 2,465-2,565 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी- 16,700 रुपये।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी- 16,250 रुपये।
  • सोयाबीन तेल डीगम – 15,250।
  • सीपीओ एक्स – 14,800 रुपये।
  • बिनौला मिल डिलिवरी – 15,000 रुपये।
  • पामोलिन आरबीडी,- 16,150 रुपये।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 14,900 रुपये (बिना GST के)। सोयाबीन दाना – 7,450-7,500 रुपये।
  • सोयाबीन लूज 7,150-7,250 रुपये।
  • मक्का खल 4,000 रुपये।

Leave a Comment