OTT Release : इस हफ्ते ओटीटी पर देखिए ये दमदार वेब सीरीज-फिल्म, ये रही List…

OTT New Release: मार्च का महीना आपके लिए फूल एंटरटेनमेंट के लिए रखा गया है। इस दिन कई अलग अलग फिल्में और वेबसिरिज रिलीज हो रही है जिसे देखकर आप भरपूर मनोरंजन कर सकते है।

लापता लेडीज : लापता लेडीज एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है जिसका निर्माण आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने किया हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता रवि किशन ने निभाई है। इसमें एक व्यक्ति की पत्नी खो जाती है जिसे ढूंढने की ये कहानी है।

ऑपरेशन वैलेंटाइन: युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन भी मार्च को ही रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे शक्ति प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है। इस फ़िल्म में मिस यूनिवर्स रही मानुषी चिल्लर और वरुण तेज मुख्य भूमिका में है।

मामला लीगल है: वही Netflix पर रवि किशन की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज मामला लीगल है रिलीज हो रही है। इसमें रवि किशन एक वकील के किरदार में है। इस शो के निर्माता समीर सक्सेना है।

सनफ्लॉवर 2: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की वेबसिरिज सनफ्लॉवर का दूसरा सीजन Zee5 पर देखा जा सकता है।

नेपिलियन: यह एक बेहद शानदार फ़िल्म है। इसे रिडले सकॉट ने बनाया है। जिसे आप Apple TV पर देख सकते है।

फ़्यूरिज: OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर हॉलीवुड सीरीज फ़्यूरिज भी मार्च से उपलब्ध हो जाएगी। इसमें आपको एक्शन, थ्रिलर, रोमांच भरपूर मिलेगा।

अम्बाजीपेटा मैरिज बैंड: तेलगु फ़िल्म अम्बाजीपेटा मैरिज बैंड मार्च को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।