Panchayat 3 OTT Release: इस दिन OTT पर रिलीज होगी पंचायत 3, लीक हुईं डेट….

Panchayat 3 OTT Release: पंचायत (Panchayat) सीरीज तो आपने देखा होगा। इस सिरीज के सभी किरदार और उसकी कहानी ने लोगों का दिल छू लिया। किरदारों के देसीपन को लोगों ने खूब पसंद किया। पंचायत (Panchayat) के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों सीजन जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। अब दर्शकों को पंचायत सीजन 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं की OTT पर कब दस्तक देगी पंचायत 3 (Panchayat 3)।

पंचायत 3 कब होगी ओटीटी पर रिलीज

हर कोई यही इंतजार में है कि जल्द पंचायत 3 (Panchayat 3) रिलीज हो जाए। पहले खबर आ रही थी कि यह सीरीज 26 जनवरी के अवसर पर रिलीज की जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। अब लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर कब पंचायत OTT (Panchayat 3 OTT Release) पर रिलीज की जाएगी। हालंकि सीरीज के मार्क्स ने इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद यही है कि बहुत जल्द पंचायत का तीसरा सीजन OTT पर रिलीज कर दिया जाएगा। यह सिरीज मार्च में प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी।

सिरीज के मुख्य किरदार

पंचायत सीजन 1 और सीजन 2 को लोगों ने खूब पसंद किया। पंचायत एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है जो उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में ग्रामपंचायत के सचिव के रूम में कम वेतन वाले पद पर संघर्ष करता है। इस सिरीज में जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) मिख्य भुमिका में नज़र आए हैं। सीजन 1 और 2 से धमाल मचाने के बहुत जल्द सीरीज के मेकर्स  पंचायत का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की सीरिज का तीसरा सीजन क्या धमाल मचाता है।

Leave a Comment