दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput को इंसाफ दिलाने की मांग फिर से उठी……

Sushant Singh Rajput : बॉलीवुड में अच्छा प्रदर्शन कर रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आधे रास्ते में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को इस बात का दुख है। इसका असर सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है।

कई बार ऐसा होता है कि अचानक उनके फैंस उन्हें न्याय दिलाने की बात करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज सोशल मीडिया हैंडल एक पर लगातार 2 घंटे तक #SushantSinghRajput और #SushantSinghRajputJustice ट्रेंडिंग करते रहा। इससे यह पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वाले आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए होते सुशांत

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर आज सुशांत जिंदा होते तो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर रहे होते। वह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में पॉपुलर हो रहे थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंडस्ट्री का सबसे चमकता सितारा गायब हो गया है।’ अगर आज वो जिंदा होते तो एक बड़े स्टार होते।

साल 2020 में सबको के दिया अलविदा

साल 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में सुशांत के किरदार की सभी ने सराहना की। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करने लगे हैं।