KVS Admission : क्या आप भी केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं बच्चे का एडमिशन, जानें- प्रक्रिया….

KVS Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) का नाम देश के बेहतरीन सरकारी स्कूलों के लिस्ट में शामिल है। इस स्कूल में एडमिशन (Admission) पाना इतना आसान नहीं है।

केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में एडमिशन के लिए आपको पहले एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। यदि आप एंट्रेंस एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं तो आपका दाखिला नहीं होगा।

यदि आपको अपने बच्चों का दाखिला कक्षा एक में करना है तो उसकी उम्र कितनी होनी चाहिए? आप एडमिशन के लिए कहां अप्लाई (Apply) कर सकते हैं। इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल (Article) के माध्यम से देने वाले हैं।

15 दिसंबर 1963 में हुई स्थापना

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई। आज देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 1243 केंद्रीय विद्यालय है। इसके अलावा काठमांडू,मॉस्को और त्रेहान में भी केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। खबरों की माने तो 27 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। यहां जाकर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो 17 अप्रैल को आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

कक्षा एक में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र

यदि आप अपने बच्चों का नामांकन कक्ष एक में करना चाहते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कक्षा एक में दाखिले के लिए उम्र सीमा (Age Limit) क्या है।

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में कक्षा एक में एडमिशन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 6 वर्ष तय की गई है। इससे कम उम्र के बच्चे का दाखिला नहीं हो सकता। वहीं कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में एडमिशन के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है।