अब दरभंगा से 12 फ्लाइटें उड़ान भरेंगी रोज़, पहले ही दिन 1789 यात्री कर चुकें हैं सफर

डेस्क : बिहार की एक के बाद एक प्रगति हो रही है। बता दें कि हाल ही में दरभंगा एयरपोर्ट चालू किया जा चुका है। अगर आप बिहार से कोलकाता, दिल्ली, पुणे जाना चाहते हैं तो आपको दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट मिल जाएगी। ऐसे में दरभंगा से काफी यात्री अहमदाबाद जाना चाहते थे लेकिन उनके लिए सेवा शुरू नहीं की गई थी। अब कई हवाई कंपनी आगे आ गई जो सेवाएं दे रही हैं।

विमान कंपनियां अपनी सेवाएं अहमदाबाद तक दे रहे हैं। इसमें स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस का नाम शामिल है। ऐसे में दरभंगा एयरपोर्ट से नई-नई उपलब्धियां जुड़ती जा रही हैं। हाल ही में दरभंगा एयरपोर्ट के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से एक खबर शेयर की गई है जिसमें कहा गया है कि 10 मार्च से 12 उड़ानों के साथ 1789 यात्री सफर शुरू कर चुके हैं ऐसे में यह बात साफ दर्शाती है कि दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। पहले यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि दरभंगा एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट उड़ेंगी लेकिन अब आठ की बजाय 12 फ्लाइट उड़ रही है। इन फ्लाइट को अहमदाबाद मुंबई में शामिल किया जा चूका है।

दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए पहले से सेवा जारी है और कुछ समय के लिए अहमदाबाद की सेवा बंद कर दी गई थी। लेकिन, अब वापस से यह सेवा खोल दी गई है और सबसे ज्यादा यात्री अहमदाबाद के लिए बिहार से आते जाते दिखते हैं। कुछ समय पहले यह बात भी सामने आई थी कि अन्य राज्यों से बिहार में अनेकों लोग आ रहे हैं और होली से पहले उनका किराया बढ़ा दिया गया है। लेकिन, किराया बढ़ाने से लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Comment