ये है दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा भारतीय शख्स, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड!

Dr. Dashrath Singh : आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जिन्होंने बड़ी डिग्रियां हासिल की हो। आज यदि कोई व्यक्ति दो या तीन डिग्री हासिल कर ले तो हम उसे बहुत पढ़ा लिखा मानने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक दो नहीं बल्की 68 डिग्रियां हासिल की है।

इस व्यक्ति का रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। आपको जानकर और भी ज्यादा खुशी होगी कि यह व्यक्ति कहीं और का नहीं बल्कि भारत का है। तो चलिए जानते हैं उस व्यक्ति के बारे में।

यह है दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति

दुनिया के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति का नाम डॉक्टर दशरथ सिंह शेखावत (Dr. Dashrath Singh Shekhawat) है। उन्हें विश्व का सबसे अधिक पढ़ा लिखा इंसान माना गया है। डॉक्टर दशरथ सिंह (Dr. Dashrath Singh)के बारे में बता दे कि वह भारतीय सेना में सैनिक थे।

अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद साल 1988 में डॉक्टर दशरथ सिंह ने आर्मी ज्वाइन की। उन्होंने 16 सालों तक आर्मी में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्हें पढ़ने का ऐसा शौक था कि आज उनके पास 68 डिग्रियां हैं। डॉक्टर दशरथ सिंह को मोस्ट क्वालिफाइड सोल्जर ऑफ़ इंडिया के सम्मान से भी नमाजा गया है।

कितनी की है पढ़ाई?

डॉक्टर दशरथ सिंह शेखावत (Dr. Dashrath Singh Shekhawat) को पढ़ने का इतना शौक था कि उन्होंने 68 डिग्री हासिल की। बता दें कि उन्होंने तीन विषयों में पीएचडी के साथ-साथ 14 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं उन्होंने बीकॉम, बीएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की है। उन्होंने मेडिकल, दर्शन और पत्रकारिता जैसे विषयों को भी पढ़ा है।