Curd Side Effects : दही खाने वाले हो जाएं सावधान! आज जान लीजिए इसके नुकसान…

Curd Side Effects : दही खाना बहुत सारे लोगों को बेहद पसंद होता है। दही (Curd) खाने के कई फायदे भी होते हैं। ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन करते हैं। दही की तासीर ठंडी होती है गर्मी के मौसम में यह हमारे शरीर को ठंडक दिलाता है। इसके अलावा दही में कैल्शियम,प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,

पोटेशियम,फॉस्फोरस,आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। मगर कई बार दही (Curd) हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा देता है।

कुछ लोगों के लिए दही का सेवन हानिकारक होता है। उन्हें शरीर में जकड़न जोड़ों का दर्द, सांस फूलना, कब्ज समेत कई तरह की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो कुछ लोगों को दही खाने से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि किन्हें दही के अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्थमा मरीज को नहीं खाना चाहिए दही

एक्सपर्ट्स की माने तो अस्थमा के मरीजों को दही खाने से बचना चाहिए। दही शरीर को ठंडक पहुंचती है। जो अस्थमा के मरीज है उन्हें अधिक दही सेवन से सर्दी खांसी जुकाम होने का खतरा रहता है। दही के सेवन से घुटनों की दर्द, सुजन जैसी समस्या भी बढ़ सकती है।

कब्ज की शिकायत वाले ना करें दही का सेवन

जिन मरीजों को यूरिक एसिड की समस्या है उन्हें भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है उन्हें भी दही खाने से बचना चाहिए। इसका यह कारण है की दही को पचाने में अधिक समय लगता है। दही के सेवन करने से आपको डाइजेशन की समस्या हो सकती है।