मंदिरों पर 10% टैक्स लगाए जाने पर भड़की BJP, कांग्रेस को कह डाला “हिंदू विरोधी”….

कांग्रेस सरकार (Congress Government) कर्नाटक (Karnataka) में मंदिरों से टैक्स (Tax) वसूली की पूरी तैयारी कर रही है। बता दें कि राज्यसभा में ‘Karnataka Hindu Religious Institutions and Charitable Endowments Bill 2024’ पास हो चूका है।

कांग्रेस (Congress) के इस कदम से भाजपा सरकार में काफी नाराजगी है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” कह रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा पार्टी का कहना है कि मंदिरों से टैक्स वसूल कर कांग्रेस सरकार अपना खाली खजाना भरना चाहती है।

क्या है कर्नाटक विधानसभा में पास हुआ नया बिल?

कर्नाटक विधानसभा में पास हुए नए बिल (Bill) के अनुसार एक करोड़ से अधिक आय वाले मंदिरों से 10% टैक्स वसूला जा सकता है। वहीं 10 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए के बीच राजस्व वाले मंदिरों से 5% टैक्स (Tax) वसूला जा सकता है।

नए बिल पर भड़की भाजपा सरकार

कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस सरकार जो राज्य में हिंदू विरोधी नीतियां अपना रहा है अब उनकी टेढ़ी नजर हिंदू मंदिरों के राजस्व पर पड़ी है। खाली खजाना भड़ने के लिए नया बिल लाया है’।

उन्होंने आगे कहा कि, नए बिल के तहत राज्य सरकार एक करोड़ से अधिक आय वाले मंदिरों से 10% टैक्स वसूलेगी। यह गरीबी के अलावा और कुछ नहीं है। श्रद्धालुओं की तरफ से भगवान को चढ़ाई गई भेंट को मंदिर के रेवेन्यू और श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए’।

कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘भाजपा सरकार राजनीति में धर्म को लाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हिंदुत्व की सच्ची समर्थक है’।