Virat Kohli-Anushka के घर हुआ बेटा, नाम रखा ‘अकाय’, जानें – क्या है इस नाम का मतलब….

विराट और अनुष्का एक पावर कपल माने जाते हैं। बता दें कि इन दोनों विराट और अनुष्का के घर खुशियों का माहौल है। क्योंकि उन्होंने अपनी दूसरी संतान का इस दुनिया में स्वागत किया है। जी हां, अनुष्का दूसरी बार मां बनी हैं।

उनके बेबी बॉय का नाम “अकाय” (Akaay) है। विराट (Virat)और अनुष्का (Anushka) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) के जरिए दी है। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने उन्हें ढेरों बधाईयां देते दिखाई दिए।

इस पावर कपल ने अपने बेटे का काफी यूनिक नाम रखा है। तो क्या आपको पता है अकाय (Akaay) नाम का अर्थ क्या होता है? यदि नहीं तो आज हम आपको विराट और अनुष्का के बेटे अकाय के नाम का अर्थ बताने जा रहे है।

किया एक पोस्ट

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार माता-पिता बने हैं। 15 फरवरी को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “हमारा दिल खुशियों और ढेर सारे प्यार से भरा हुआ है। हमें यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि 15th फरवरी को हमने अपने बेबी बॉय अकाय और वामिका (Vamika) के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। जीवन के इस खूबसूरत पल में हम आपकी दुआ और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे यही अनुरोध है कि इस समय हमारे प्राइवेसी का सम्मान करें”।

क्या है अकाय नाम का मतलब

विराट और अनुष्का के बेटे का नाम काफी यूनिक है। इस नाम का मतलब होता है जिसका कोई आकर ना हो, जो निराकार हो, जिसका शरीर ना हो। बता दें कि, विराट और अनुष्का साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं साल 2021 में यह कपल पहली बार पेरेंट्स बने थे। उनकी बेटी वामिका (Vamika) का जन्म हुआ था। साल 2024 में विराट और अनुष्का दोबारा माता-पिता बने हैं। उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ है।