नए अवतार में आ रही Mahindra Bolero Neo, अब एक साथ बैठ सकेंगे 9 लोग, जानें – क्या होगी कीमत?

डेस्क : भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में टाटा के बाद सबसे ज्यादा विश्वनीय नाम महिंद्रा का हैं। अगर फैमिली के लिए गाड़ी खरीदने का सोचे तो सबसे बड़ा ब्रांड टाटा और महिंद्रा ही है। पिछले कुछ समय मे महिंद्रा ने इस सेक्टर में काफी नाम और पैसा बनाया हैं। महिंद्रा दिन प्रतिदिन भारतीय बाजार को समझकर उसके हिसाब से व्हीकल बनाते जा रही हैं या फिर उसे सुधार करते जा रही हैं।

महिंद्रा जल्द ही अपने सबसे पॉपुलर एसयूवी नियो के अपडेट वर्जन को लांच करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल के सबसे आखिर में महिंद्रा की नई SUV को लांच किया जा सकता हैं। इसकी सबसे खास बात ये हैं कि ये एसयूवी 7 या 9 पैसेंजर कैपिसिटी के साथ आएगी। कम्पनी ने 2021 में सबसे पहली बार बोलेरो नियो वर्जन को लांच किया था। इस बार इसका नाम बदलकर बोलेरो नियो प्लस वर्जन होगा।

नई बोलेरो नियो प्लस पूर्णतया नया वर्जन न होके बल्कि टीयूवी 300 का अपडेटेड वर्जन होगा। जिसे साल 2020 में लांच किया गया था। टीयूवी 300 ज्यादा प्रचलित नही हो पाई थी। गाँव की सड़कों पर या टूटी फूटी सड़को पर इसका रेस्पॉन्स अच्छा नही था। लेकिन अब जो महिंद्रा की नई गाड़ी आएगी वो पुराने सब नेगेटिव रेस्पॉन्स को पॉजिटिव में बदलने का काम करेगी। इस गाड़ी को लेकर कंपनी भी अति उत्साहित नज़र आ रही है

Leave a Comment