ये है देश की सबसे सस्ती और दमदार Electric Scooter, सिंगल चार्ज में मिलेंगी 300Km रेंज, जानें – कीमत..

डेस्क : ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने भी में फ्री ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जीतने का ऑफर दिया था। जिसमें कंपनी का कहना था कि सिंगल चार्ज में जो अपना स्कूटर 200 किलोमीटर चलाते हैं, उन्हें कंपनी एक ओला स्कूटर फ्री देगी। ये ऑफर पहले 10 लोगों के लिए था। अब कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने इस चैलेंज को पूरा कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इन्होंने दावा किया है कि सिंगल चार्ज पर अपना ई-स्कूटर 300Km तक चलाया। हालांकि ये हैरानी की बात है कि कंपनी के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 प्रो मॉडल Ola Electric S1 Pro  की मैक्सिमम रेंज 180Km है, तो फिर ये 300Km कैस चल सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि जिगर भारदा नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपने ओला S1 प्रो को सिंगल चार्ज पर 303km की दूरी तय करने का दावा किया है। इसे हासिल करने में ओला S1 प्रो का बड़ा 3.97 kWh बैटरी पैक और 23 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड और 40 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड की मदद से 303km ट्रैवल किया। Move OS 2.0 के नए ईको मोड के साथ इसे अनलॉक किया गया। जब 303Km के सफर को 23Km प्रति घंटे की स्पीड से मेजर किया जाता है तब इतनी दूरी को तय करने का समय 13 घंटे से ज्यादा रहा। इस दौरान अंत में स्कूटर की बैटरी 6% बची थी। जिससे सिर्फ 1Km की दूरी तय की जा सकती थी। ये सारा डेटा स्कूटर की स्क्रीन पर दिखाई देता है।

गौरतलब है कि एक अन्य ओला स्कूटर ओनर सत्येंद्र यादव ने भी सोशल प्लेटफॉर्म पर दावा किया है उन्होंने सिंगल चार्ज पर स्कूटर से 300+ किलोमीटर के ऊपर चलाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें 300 किमी रेंज और 5% बैटरी बची है। उन्होंने 20 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड से स्कूटर चलाया। इस दौरान उनकी टॉप स्पीड 38 किमी प्रति घंटा रही। इस दौरान उनके स्कटूर की बैटरी 5% बची थी और ये 3Km और चलाया जा सकता था। बता दें कि स्कूटर से ये सफर ईको मोड पर किया गया।

Leave a Comment