Creta की बोलती बंद करने Tata लॉन्च करेगी Blackbird SUV! फीचर्स से बनेगी युवाओं की पहली पसंद..

डेस्क : Tata Motors भारत में एक नयी SUV लाने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग SUV को Blackbird भी कहा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Tata Blackbird मौजूदा समय में बेची जा रही Nexon SUV की तर्ज पर बनायी जाएगी।

TATA के पोर्टफोलियो में Blackbird SUV को Tata Nexon और Harrier के बीच रखा जा सकता है। भारतीय बाजारों में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Nissan Kicks जैसी SUVs से होगा। आइये जानते हैं इस अपकमिंग Tata SUV के बारे में…

Tata Blackbird SUV का Size : Size के मामले में अपकमिंग Blackbird SUV, Tata Nexon से लंबी होगी। इसे कूप स्टाइल SUV के तौर पर भी देखा जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका साइज 4.3 मीटर से अधिक होगा। लंबाई अधिक होने के चलते इसका केबिन और बूटस्पेस भी बेहद शानदार होगा। मौजूदा समय में इस सेगमेंट में Creata की स्थिति मजबूत है। माना जा रहा है कि Hundai को टक्कर देने के लिए टाटा ब्लैकबर्ड SUV ला रही है।

Tata Blackbird SUV का Style : एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Motors अपनी Blackbird SUV को Nexon से अलग लुक देने के लिए इसे नए डिजाइन और कूप-स्टाइल रूफलाइन के साथ भी पेश कर सकती है। Blackbird के एक्सटीरियर में नए डिजाइन का फ्रंट और रियर भी दिया जा सकता है।

Leave a Comment