Toyota ला रही नई दमदार Electric SUV, मिलेगी 450 Km की रेंज और बेहतरीन फीचर्स..

डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और ऐसे में आए दिन नई-नई इलेक्ट्रिक कारें EV लॉन्च भी हो रही हैं। इसी हफ्ते महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XUV 400 अनवील हुई है। अब इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टोयोटा भी अपनी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो बेहतरीन लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ बैटरी रेंज और स्पीड के मामले में भी अच्छी होगी।

इन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन मार्केट में टोयोटा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Toyota bZ4X इस साल लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस बारे में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है। TOYOTA ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल से पिछले साल पर्दा उठाया था। चलिए, आपको बताते हैं कि टाटा नेक्सॉन EV, महिंद्रा XUV400 और MG ZSV समेत अन्य कंपनियों को टक्कर देने आ रही इस इलेक्ट्रिक SUV में क्या कुछ खास होगा?

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 450 किमी : टोयोटा की अकमिंग इलेक्ट्रिक SUV Toyota bZ4X की बैटरी और पावर की अगर बात करें तो इसमें बड़ा बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो कि 71.4kWh तक का हो सकता है और इसकी सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 450किलोमीटर तक की हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से साथ पेश किया जाएगा और यह कहा जा रहा है कि टोयोटा VZ4X को महज 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इस SUV का इलेक्ट्रिक मोटर 204hp की पावर और 265न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, पावर बूस्ट मोड में यह 218hp की पावर और 336 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 7.7 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड से चल सकेगी।

Leave a Comment