BJP के कारण ही पिछड़ा है बिहार, हमारे साथ किया जा रहा पक्षपात – तेजस्वी यादव..

डेस्क : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक बार फिर बिहार के लिए विशेष राज्य का मुद्दा उठाया हैं, पटना में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के 101वें सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र सरकार का द्वेष ही राज्य के पिछड़ेपन का कारण है। BJP ने बिहार को सिर्फ सत्ता के लिए 40 सांसद ठगने का माध्यम समझ रखा है।

विशेष राज्य का दर्जा मिलने से होगा बड़ा लाभ : तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से पूछा कि उत्तर प्रदेश को 1988 करोड़ और बिहार को 7.35 करोड़ ही? इतने से बिहार का क्या भला होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बिहार सबसे आगे है। यही बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो हम 2 साल के अंदर Top-5 राज्यों में पहुंच जाएंगे।

बिहार को सिर्फ 7.35 करोड़ और उत्तर प्रदेश को 1988 करोड़! : बिहार से BJP की केंद्र सरकार का यही द्वेष राज्य के पिछड़ेपन का एकमात्र कारण है! BJP ने बिहार को सिर्फ़ सत्ता के लिए 40 सांसद ठगने का माध्यम समझ रखा है

आरोप नहीं लगा रहे बल्कि हकीकत सामने रख रहे : तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारी कई कोशिशों के बावजूद केंद्र सरकार के द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के साथ पक्षपात किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम केंद्र सरकार पर आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि सुबूत के साथ अपनी बात रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *